राशिफल

24 मार्च 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आपकी काफी आत्मविश्वासी है। । आपको आज अपने सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। मेहनत और धैर्य के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। वाणी पर संयम रखें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। प्रभु की आराधना करेंगे। जरूरमंद की मदद करें।

वृष
आज मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए आपको ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। आलस्य न करें। आपको कैरियर या निजी जीवन को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन
कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। आज खर्च ज्यादा होगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क बनाकर रखे । सकारात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। नकारात्मकता से दूर रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी।

कर्क
किसी की बातों में न आएं। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। संबंधियों से मुलाकात होगी। धन लाभ होने कीसंभावना है। पैतृक मामले आगे बढ़ेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

सिंह
नौकरीपेशा लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। सेहत को संतुलित रखने के लिए योग का अभ्यास करें। दूसरों से सलाह न लें, क्योंकि दूसरों की सलाह से आप उलझन में रहेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने मन को नियंत्रित करके रखें। आज आप सकारात्मक रहेंगे। सावधानी से खर्च करें। बजट प्रभावित रहेगा।

कन्या
आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कैरियर को लेकर आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, जिससे आपको कोई नुकसान हो । आप अपने कौशलों को निखारने का प्रयास करें। विवादों से दूर रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

तुला
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। । आपको किसी कार्य को लेकर पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। रूके हुए मामले आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक
आज आप जरूरमंदों की मदद करें। आपकी चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी तनाव या काम के कारण आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। युवाओं को लाभ होगा। नौकरी मिल सकती है। प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगी।

धनु
आज बोलने में सतर्कता रखें। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। आपकी अपने करीबी लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपकी दफ्तर में किसी सहयोगी से कुछ बातों पर बहस हो सकती है । निवेश के मौके मिलेंगे। संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।

मकर
आज रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको कुटिल लोगों से सावधान रहना होगा। अपनी निजी बातों की चर्चा हर किसी के साथ न करें। कुछ कार्यों के पूरा होने से आपको आत्मसंतोष होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पारिवारिक परेशानी दूर होगी। समय पर कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ
आज किसी भी व्यर्थ का विवाद करने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। आज आपका दिन सामान्य रहेगा आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी दोस्त से मुलाकात होगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आलस्य न करें। धन लाभ होने की संभावना है। प्रसन्नता रहेगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आपको कारोबार में लाभ होगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। ज्यादा खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके ज्यादातर कार्य आसानी से पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।

Related posts

8 मार्च 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

17 April 2023: मिथुन, कन्या, मकर राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

राशिफल: 21 जनवरी 2018, रविवार