हिसार

सेक्टर 33 वासियों ने विधायक डा. कमल गुप्ता से लगाई गुहार

विधायक डा. गुप्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसई से बातचीत कर समस्याओं का जल्द समाधान करवाने के दिए निर्देश

हिसार,
सेक्टर 33 की समस्याओं के निवारण के लिए सेक्टरवासियों ने आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई के नेतृत्व में विधायक डा. कमल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेक्टरवासियों ने विधायक डा. कमल गुप्ता से मांग की है कि सेक्टर 33 तेजी से विकसित हो रहा है। सेक्टर में पार्क को विकसित करवाने की व्यवस्था की जाए, बरसाती तथा सीवरेज के पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाए, सीआईआरबी फार्म में बनाए गए गंदे पानी के जोहड़ को वहां से हटवाया जाए, इस जोहड़ से जुड़े गंदे पानी के नाले का बंद कर शहर में स्टार्म व गंदा पानी निकालने की कोई अन्य व्यवस्था की जाए ताकि सेक्टरवासियों को नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके और वो स्वस्थ जीवन जी सकें।
विधायक डा. कमल गुप्ता ने सेक्टरवासियों की बात सुनते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अभियंता से इस विषय में बातचीत की और आवश्यक निर्देश देते हुए तुरंत समस्या का समाधान करने के लिए कहा। विभाग के अधिकारी एसई पंवार ने कहा कि समस्या का अति शीघ्र समाधान करवा दिया जाएगा।
इस अवसर पर केएस नेहरा, कृष्ण बिश्नोई, रमेश सुथार, भीमसैन रंगा, सुरेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, ओपी भादू, सत्यपाल, रोहताश मेहरा व धर्मेन्द्र पानू आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सातरोड़ खुर्द की एनसीसी यूनिट ने पॉलीथिन के विरुद्ध रैली निकाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने, अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए – बजरंग गर्ग

मेहनत लाई रंग : शिव मंदिर शास्त्री पार्क में बिखरने लगी छटा