हिसार

मानसिक पीड़ित परिवार को राशन वितरित किया

हिसार,
मिशन प्रगति संस्था की ओर से सेक्टर 1/4 स्लम एरिया में एक मानसिक पीड़ित परिवार को संस्था की ओर से राशन वितरित किया गया संस्था की संरक्षक आरती ठाकुर ने बताया कि सेक्टर 1/4 स्लम एरिया की झोपड़ी में एक ही परिवार के 5 सदस्य मानसिक रूप से पीड़ित हैं उन्होंने बताया कि इनका भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि इस पीड़ित परिवार की सहायता के लिए भोजनम डायरेक्टर एवं हिसार लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष मंदीप मलिक के सहयोग से आज इस पीड़ित परिवार को राशन वितरित किया गया उन्होंने बताया कि आगे भी इस परिवार की सरकारी सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत जरूरत की चीजों की सहायता की जाएगी इस अवसर पर भोजनम पैकिंग मैनेजर सुमित शर्मा, बाल संरक्षण स्टेट अवॉर्डी प्रवीण मेहता, किरण गुंदली, सोनू, सुमित आदि मौजूद थे।

Related posts

विधायक डा. गुप्ता ने आंगनवाड़ी महिलाओं को दिया सरकार से बात करने का आश्वासन

सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा डा. राधाकृष्णन का व्यक्त्त्वि : डा. सुरेन्द्र बिश्नोई

Jeewan Aadhar Editor Desk

जल जीवन मिशन : पानी की गुणवता एवं उपयोगिता को लेकर 286 ग्राम सभाएं आयोजित