हिसार

आदमपुर : अवैध शराब बेचते स्कूल संचालक सहित दो गिरफ्तार

आदमपुर (अग्रवाल)
ढाणी मोहब्बतपुर में अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने स्कूल संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की ढाणी मोहब्बतपुर स्थित एक होटल में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस ने दबिश दी तो मौके पर गांव कालीरावण निवासी शमशेर सिंह से प्लास्टिक के कट्टे में 18 बोतल देशी शराब व 11 बोतल बीयर बरामद की। आरोपी एक निजी स्कूल का संचालक बताया जाता है। इसी तरह ढाणी मोहब्बतपुर निवासी फतेह सिंह को पुलिस ने दुकान में शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 बोतल अवैध देशी शराब व 12 बोतल बीयर बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

बगला में विवाहिता की हत्या मामले में पति व सास सहित 7 पर केस दर्ज

बहन से अश्लील बात करने वाला ममेरे भाई गया जेल

Jeewan Aadhar Editor Desk

व्यापार मंडल का कार्यकाल पूरा होने के करीब, चुनाव प्रक्रिया नहीं आ रही रास

Jeewan Aadhar Editor Desk