हिसार

अवैध पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस सहित एक काबू

आदमपुर (अग्रवाल)
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा के निर्देशानुसार आदमपुर पुलिस ने अग्रोहा बाइपास रोड से एक युवक को अवैध पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आदमपुर पुलिस गस्त के दौरान अग्रोहा बाइपास पर मौजूद थी तब एक लड़का सड़क के किनारे खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख तेज कदमों से अग्रोहा की तरफ चलने लगा।

पुलिस टीम ने शक के आधार पर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कासगंज उत्तर प्रदेश हाल मंडी आदमपुर निवासी बिल्लू बताया। तलाशी लेने पर बिल्लू से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर पुलिस ने बिल्लू के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को शुक्रवार हिसार अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related posts

दलहन फसलें जल संरक्षण के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति में भी करती बढ़ोतरी : कुलपति कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

इन्हासमेंट पर होगा आरपार का संघर्ष, आमरण अनशन की तैयारियां पूरी

जैविक व जीरो बजट प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की जरूरत : कुलपति