हरियाणा

हरियाणा में लगा नाइट कर्फ्यू—जानें पूरी जानकारी

चंडीगढ़,
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरु कर दिए है। पहले आठवीं तक के स्कूल बंद करने की घोषणा के बाद नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। कर्फ्यू आर्डर के अनुसार रात को 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी को भी बिना जरुरी काम के बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। आज गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। यह आदेश आज रात से ही लागू होंगे। यह आदेश एफसीआर व आपदा विभाग के एसीएस संजीव कौशल ने जारी किए हैं।

Related posts

रोडवेज हड़ताल : निगम पर बिगड़ी बात, हड़ताल रहेगी जारी

हिसार सहित 4 जिलों में सरकारी भोजनालय होगा शुरु, 10 रुपए में मिलेगा खाना

हरियाणा में लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा : दुकान, बार, रेस्टोरेंट सब खुले—लेकिन बारात पर पाबंदी

Jeewan Aadhar Editor Desk