हिसार

हे राम तेरा सहारा! हिसार में रविवार को मिले कोरोना के 521 मरीज

हिसार,
रविवार को हिसार जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना बम फूटा है। एक ही दिन में पहली बार 521 संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2422 हो गए है। वहीं जिले के 24 निजी अस्पतालों में करीब सभी बैड भी फुल हो गए हैं। विभाग की तरफ से अब कोविड केयर सेंटर यादव धर्मशाला में मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से कोरोना से बचाव के लिए विभाग को जिले में प्रतिदिन 15 हजार सैंपल करने का टारगेट मिला है। इतनी अधिक संख्या में जिले को पहली बार टारगेट मिला है। फिलहाल जिले में 1500 के करीब सैंपल प्रतिदिन हाेते है और तीन दिन में कोरोना की रिपोर्ट आती है।

Related posts

लॉकडाउन पूरा होने तक रहेगा जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था : गर्ग

सरकार एवं प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी 7 को करेंगे प्रदर्शन

हेमामालनी को पछाड़ कर रानी ने मारी बाजी, आदमपुर की बीनू ने बिखेरा अपना जादू

Jeewan Aadhar Editor Desk