हिसार

हिसार में कोरोना संक्रमण के 527 नए मामले आए सामने

हिसार,
जिले में कोरोना संक्रमण के 527 नए मामले सामने आने से कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढकर 2779 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा भी बढक़र 355 हो गया है। अभी तक 4 लाख 18 हजार 098 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनमें से कोरोना संक्रमण के 21 हजार 76 केस आ चुके हैं। इनमें से 17 हजार 942 संक्रमित रिकवर हुए हैं। जिले का रिकवरी रेट 85.13 पर है।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में कोरोना का स्वरूप लगातार बिगड़ रहा है। इसलिए सभी जिलावासी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन करें। केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलते समय मास्क और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।

Related posts

हिसार के डॉ. बलजीत शास्त्री ‘ग्लोबल एस्ट्रो आईकॉन अवार्ड 2021’ से सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर ने कहा लाडो, बेस्ट ऑफ लक

Jeewan Aadhar Editor Desk

युवाओं को सही संस्कार देकर हमारी संस्कृति की तरफ मोडऩा होगा: शर्मा

Jeewan Aadhar Editor Desk