हिसार

आदमपुर में सरकारी अध्यापक सहित 16 कोरोना पाॅजिटिव, आसपास के गांवों में 26 मिले संक्रमित

आदमपुर,
लापरवाह होते लोगों पर कोरोना का वार लगातार जारी है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 23 अप्रैल को आदमपुर में भादरा फाटक के पास रहने वाली 40 वर्षीय महिला, वाल्मीकि मोहल्ले में 40 वर्षीय दुकानदार व 20 वर्षीय छात्र, शिव काॅलोनी में 43 वर्षीय सरकारी अध्यापक, 43 वर्षीय पुरुष, मैन बाजार में 27 वर्षीय गृहणी, माडल टाउन में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 17 वर्षीय छात्रा, 29 वर्षीय व्यापारी, प्रोफेसर काॅलोनी में 43 वर्षीय दुकानदार, जीएच में 49 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर में 22 वर्षीय छात्र, 24 वर्षीय छात्र, एडिशनल मंडी में 70 वर्षीय दुकानदार, काकड़ मार्केट में 48 वर्षीय दुकानदार कोरोना पाॅजिटिव मिले।

वहीं गांव आदमपुर में 27 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय कर्मचारी, डोभी में 32 वर्षीय किसान, खैरमपुर में 37, 48 वर्षीय किसान, खासा महाजन में 40 वर्षीय किसान, 30 वर्षीय महिला, काबरेल में 48 वर्षीय किसान, 72 वर्षीय गृहणी, सीसवाल में 32 वर्षीय किसान, 33 वर्षीय कर्मचारी, 27 वर्षीय किसान, 50 व 30 वर्षीय गृहणी, 76 वर्षीय बुजुर्ग, 35 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, भाणा में 25 वर्षीय किसान, भोडिया में 40 वर्षीय किसान, कालीरावण में 59, 44, 27, 24 वर्षीय किसान, कोहली में 24 वर्षीय युवक, सदलपुर में चक्की चैपटा के पास 29 वर्षीय किसान, सदलपुर में 58 वर्षीय किसान, ढ़ाणी मोहब्बतपुर में हरिजन चैपाल के पास 24 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले।

Related posts

कोविड के चलते स्कूल बंद, चोर चुरा ले गए बसों से बैटरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

दस लाख रोजगार देना तो दूर, जो हैं उन्हीं को छीन रहे डिप्टी सीएम : लोहान

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनियंत्रित ट्राले ने मार दी बस में टक्कर, बड़ा हादसा टला

Jeewan Aadhar Editor Desk