हिसार

एचएयू में चलाया सेनेटाइजेशन अभियान, सारे परिसर को किया सेेनेटाइज

हिसार,
यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में लगातार दो दिन तक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसके तहत पूरे विश्वविद्यालय परिसर को सेनेटाइज किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यालयों और कॉलेजों में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए दो दिनों के लिए विश्वविद्यालय को बंद करने का फैसला लिया गया था, जिसके तहत यह सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया, ताकि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।
इसके लिए विश्वविद्यालय में एक कमेटी का भी गठन किया गया था, जिसमें कैंपस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी और सहायक कुलसचिव को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से आगामी 3 मई तक लगाए गए लोकडाउन के दौरान भी विश्वविद्यालय परिसर में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। यह सेनेटइाजेशन अभियान इस कमेटी की निगरानी में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय के किसान छात्रावास, नए व पूराने कैंपस का रिहायशी क्षेत्र, कॉलेज एवं विभिन्न स्थानों के कार्यालयों और लडक़े व लड़कियों के छात्रावासों को सेनेटाइज किया गया। विश्वविद्यालय में केंद्र व राज्य सरकार की सभी हिदायतों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसी के तहत लॉकडाउन के बाद भी कर्मचारियों को केंद्र व राज्य सरकार की हिदायतों अनुसार ही कार्यालय में आने की अनुमति दी जाएगी और सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा।

Related posts

महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ी भीड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

चलती कार का फटा टायर, कार ग्रिल से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त—2 गंभीर रुप से घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

युवक को चाकूओं से गोद कर हमलावर फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk