हिसार

प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कोविड टीकाकरण का आयोजन, 285 को दी टीके की डोज

हिसार,
शहर के ज्योतिपुरा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कोविड टीकाकरण का आयोजन किया गया। प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक 45 वर्ष के ऊपर के 285 लोगों को कोविड से बचाव के टीके लगाए गए। आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद सभी को घर भेजा गया।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वंदना ने सभी से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने व कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करने का अनुरोध किया व टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। वंदना ने कोरोना से पीडि़त लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने व सभी हिसारवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सिविल अस्पताल की तरफ से सीनियर फार्मेसी ऑफिसर पंकज कुमार, एएनएम मूर्ति देवी व मोनिका टीकाकरण के लिए पहुंचे। टीकाकरण टीम का सहयोग करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से डॉ. रामप्रकाश गिलोत्रा, बीके अंतिमा, डॉ. राजेंद्र विरमानी, डॉ. सोमप्रकाश, कृष्ण झाझडिय़ा, सुभाष ठकराल, संजीव कुमार, अशोक गिरधर, धर्मेंद्र, अमन, सुनील, हिमांशु व नंदकिशोर आदि उपस्थित थे।

Related posts

रोडवेज कर्मियों के दमन के खिलाफ जनसंगठनों ने भरी हुंकार

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर: शादी समारोह में पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने के आरोप में 2 नामजद

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान 14 को करेंगे सांसद बृजेन्द्र सिंह की कोठी का घेराव

Jeewan Aadhar Editor Desk