हिसार

आदमपुर में कोरोना कहर : स्वास्थ विभाग ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की

आदमपुर,
कोरोना संक्रमण के चलते 5 लोगों के निधन की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर डाली है। इस सूचना में 13 मई से लेकर 16 मई तक के मृतकों का डाटा अपडेट किया गया है।
बगला निवासी 38 वर्षीय पुष्पा पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की चपेट में थी। गिरते स्वास्थ्य के चलते 14 मई को हिसार के सिंगला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर उन्हें वंटिलेंटर पर रखा गया। 16 मई को उनका निधन हो गया।
सीसवाल में 15 मई को दो जवान युवकों की संक्रमण से मौत हो गई। 40 वर्षीय सुरेश कुमार की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि 32 वर्षीय मक्खन सिंह 12 मई से हिसार के चुड़ामणि अस्पताल में एडमिट थे। 15 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सदलपुर निवासी 76 वर्षीय आदिश्वर जैन ने संक्रमण के चलते 15 मई को घर पर ही दम तोड़ दिया। कालीरावण निवासी 48 वर्षीय सुरेश कुमार 12 मई से हिसार के सेवक सभा अस्पताल में दाखिल थे। 13 मई को उपचार के उनका निधन हो गया।

Related posts

आदमपुर : बेलगाम हुए फलों के भाव, आमजन परेशान—फल विक्रेताओं की चांदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कुलदीप बिश्नोई ने एडिशनल मंडी समस्या को सुलझाने के लिए मंत्री को भेजा पत्र

कृषि कानूनों को रद्द करें केंद्र सरकार : रविंदर पानू

Jeewan Aadhar Editor Desk