हिसार

आदमपुर क्षेत्र में शराब के ठेके हुए सील, लालपरी के दिवाने हुए मायूस

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र के कई शराब ठेके आबाकारी विभाग ने सील कर दिए। विभाग को पिछले कुछ दिनों से यहां पर ठेकेदारों द्वारा चोरी छिपे शराब बचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद विभाग ने आज सीलिंग कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग के अधिका​रियों ने कहा कि यदि किसी ठेकेदार ने सील तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान शराब ठेकेदार चोरी छिपे शराब बेच रहे थे। शराब की मांग बढ़ने के साथ ही ठेकेदारों ने यहां मनमाने ढ़ंग से पैसे वसूले। इस समय सभी ठेकेदारों के पास करीब—करीब पूरा स्टॉक समाप्त होने की कगार पर था। ऐसे में आबाकारी विभाग की कार्रवाई से ठेकेदारों पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ेगा लेकिन लालपरी के चेहतों के चेहरे आज अवश्य लटक गए।

19 मई 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Related posts

खांडा में पेट्रोल पंप के सेल्समेन को लूटने वाला गिरफ्तार

शांति निकेतन स्कूल के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, मंत्री ने 20—20 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन ने पौधारोपण अभियान चलाकर मनाया बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन

Jeewan Aadhar Editor Desk