हिसार

कोरोना कहर : सीसवाल व कालीरावण में एक—एक मौत

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र में फिर कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल पर दी जानकारी के अनुसार सीसवाल व कालीरावण में एक—एक संक्रमित की मौत हुई है।
सीसवाल में सरकारी स्कूल के पास रहने वाले 54 वर्षीय दलीप सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे 12 मई से हिसार के नोवल अस्पताल में वेंटिनेंटर पर थे। 16 मई को उनका निधन हो गया।
वहीं कालीरावण निवासी 60 वर्षीय संतोष देवी 10 मई से हिसार के प्रणामी अस्पताल में वेंटिलेंटर पर थी। उपचार के दौरान उनका निधन 17 मई को हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड नियमानुसर कर दिया गया।

19 मई 2021 : जानें बुधवार का राशिफल


Related posts

चालान के डर से भाग रहे बाइक सवार को पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

सरकार वादा करके भूल गई, उद्योगपतियों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है खमियाजा—बजरंग दास गर्ग

मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण