हिसार

आदमपुर में 6 साल के बच्चे से लेकर 97 साल की बुजुर्ग महिला मिली कोरोना संक्रमित

आदमपुर,
काफी लम्बे समय के बाद आदमपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत मिली है। मई माह में पहली बार बुधवार को तीन दर्जन से कम मामले संक्रमण के मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 19 मई को मंडी आदमपुर में 3 तथा आसपास के गांवों में 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
मंडी आदमपुर में माडल टाउन मकान नम्बर 197 में 33 वर्षीय महिला, भादू कॉलोनी मकान नम्बर 14 में 27 वर्षीय युवक, तथा बोगा मंडी मकान नंबर 1723 में 92 वर्षीय बुर्जुग महिला कोरोना संक्रमित मिली।

वहीं गांव आदमपुर में 24 वर्षीय युवती अनट्रैस, कालीरावण में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला तथा 70 वर्षीय किसान, खारा बरवाला में 65 वर्षीय व्यक्ति अनट्रैस, सीसवाल में 44 व 55 वर्षीय किसान, मोहब्बतपुर में 20 व 30 वर्षीय युवती, 46 व 47 वर्षीय महिला, 27 व 28 वर्षीय युवक तथा 6 व 11 वर्षीय छात्रा, ढ़ाणी मोहब्बतपुर में 62 व 65 वर्षीय महिला, मोड़ाखेड़ा में 23 वर्षीय युवती, 33 व 39 वर्षीय महिला, 30, 31 व 44 वर्षीय युवक तथा 10 वर्षीय छात्र और बगला में 23 व 24 वर्षीय युवक अनट्रैस, 34 व 36 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली।

20 मई 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Related posts

भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवादी : ओमप्रकाश धनखड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ पूरा होगा भाजपा सरकार का एक बड़ा वादा: कैप्टन अभिमन्यु

अमित पवार बने सूचना एवं जनंसपर्क विभाग के उप निदेशक