हिसार

आदमपुर : 31 कोरोना संक्रमित मरीजों ने फिर बढ़ाया ग्राफ

आदमपुर,
आदमपुर में कोरोना संक्रमण की चेन जरुर टूटती नजर आने लगी है लेकिन प्रभाव अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 25 मई को मंडी आदमपुर में 6 तथा आसपास के गांवों में 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 24 मई को केवल 6 मरीज मिले थे। ऐसे में अब आमजन को पहले से अधिक सजग, सर्तक और सावधान रहने की आवश्यकता है ताकि संक्रमण पर जल्द काबू पाया जा सके।

मंडी आदमपुर में कृष्ण फैक्टरी में 40 वर्षीय युवक, भादू कॉलोनी में 44 वर्षीय युवक, शिव कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, ठेके के पास 24 वर्षीय युवक तथा कीर्ति नगर में 22 वर्षीय छात्रा कोरोना संक्रमित मिले।

वहीं गांव आदमपुर में 26, 28, 32, 45 व 49 वर्षीय युवती, 75 वर्षीय किसान, 8 वर्षीय छात्रा, दड़ौली में 21 वर्षीय छात्रा,चूलि बागिड़यान में 43 वर्षीय किसान, 27 वर्षीय युवक व 16 वर्षीय छात्रा, खारा बरवाला में 51 वर्षीय महिला, सदलपुर में 66 वर्षीय किसान, 35 वर्षीय युवक तथा 50 व 50 वर्षीय महिला, भाणा में 41 वर्षीय किसान, खैरमपुर में 27 व 40 वर्षीय युवक, खारिया में 27 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, 32 व 35 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय किसान तथा ढोभी में 31 वर्षीय युवक व 61 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी संक्रमित मिले।

Related posts

बिमारियां परोस रहा है आदमपुर का जलघर, सीएम से होगी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

हमारा उद्देश्य जरूरतमंद की सेवा करते हुए उन्हें खाना वितरण करना : बजरंग गर्ग

लॉकडाऊन से ही जनता दे सकेगी कोरोना महामारी को मुंहतोड़ जवाब : श्योराण