हिसार

7 जून आदमपुर क्षेत्र के लिए सुखद संदेश लेकर आया—जानें विस्तृत जानकारी

आदमपुर,
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 7 जून आदमपुर के लिए काफी सुखद खबर लेकर आया। मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर 6 जून तक आदमपुर क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। 7 जून को पहली बार पूरे आदमपुर क्षेत्र से कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। कोरोना मुक्त दिवस रहने के कारण लोगों ने काफी राहत की सांस ली।
बता दें, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आदमपुर क्षेत्र के लिए काफी दर्दनाक रही। इस दौरान यहां के लोगों ने अपने सैंकड़ों परिजनों को असमय खो दिया। अकेले मंडी आदमपुर से 80 के करीब लोगों की मौत इस दौरान हुई जबकि आसपास के गांवों में भी मौत का तांडव देखने को मिला। ऐसे में 7 जून को क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमित न मिलना काफी राहत भरा रहा है।

Related posts

जवाहर नगर निवासी सेवनिवृत्त नायब सुबेदार ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

Jeewan Aadhar Editor Desk

ज्यादती हो तो महिलाएं डायल करेें 1091 या 181 नंबर

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के गांवों में चयनित विद्यार्थियों के खिले चेहरे -लाइब्रेरी बनी सहायक, मिली मदद

Jeewan Aadhar Editor Desk