हिसार

अग्रोहा में लाखों रुपए की चोरी, मामला दर्ज

अग्रोहा,
अग्रोहा थाना के अंतर्गत आने वाले किरमारा गांव में घर के अंदर रखे संदूक का ताला तोड़ उसमें रखी नगदी लेकर चोर फुर्र हो गए। पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोनू किरमारा ने बताया कि रविवार देर रात उसके घर में बने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 2 लाख 50 हजार रुपए की नगदी ले गया। मामले की जानकारी उनको आज सुबह हुई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया और चोर की तलाश आरंभ कर दी।

Related posts

किसान धरने पर गूंजे आर्य समाज के गीत, सरकार को दी कड़ी चेतावनी

6 जनवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

विद्यार्थी को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना भी शिक्षण का उद्देश्य : प्रो. जयंती दत्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk