हिसार

राजगुरु मार्केट में समान खरीद रही महिला के जेवर गायब

हिसार,
राजगुरु मार्केट में एक महिला के जेवर चोरी हो गए। कृष्णा नगर निवासी मंजू शर्मा ने आज दोपहर 12 बजे के करीब नवीन ज्वैलर्स की दुकान से तीन जोड़ी पाजेब, बच्चों के एक—एक जोड़ी चांदी के कड़े, कान की बाली सोने और नाक का कांटा खरीदे थे। सारा समान एक बैग में डालकर अपनी सहेली के साथ अनिल खद्दर भंडार पर घरेलू समान खरीदा। इसके बाद आटो में बैठकर घर आ गए। घर आने के बाद जब सामान को संभाला तो जेवर गायब मिले। पुलिस को दी शिकायत में मंजू शर्मा ने बताया कि अनिल खद्दर भंडार के बाहर 2 अज्ञात महिलाएं खड़ी थी। उसे शक है इन महिलाओं ने जेवर चुराए हैं। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

17 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

ग़ुज्जर कल्याण सभा हिसार के कैलेंडर का कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता ने किया विमोचन

हिसार में कोरोना का सबसे बड़ा हमला, एक दिन में मिले सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज

Jeewan Aadhar Editor Desk