हिसार

घोड़ा फार्म के पास सड़क हादसा, भाई की मौत—बहन गंभीर

हिसार,
सिरसा रोड स्थित घोड़ा फार्म के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रुप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आज सबुह करीब साढ़े बजे ढंढूर निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार अपनी 23 वर्षीय बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर हिसार आ रहे थे। घोड़ा फार्म के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमोर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अगामी कार्रवाई के लिए फिलहाल पुलिस मृतक की बहन के होश में आने का इंतजार कर रही है।

Related posts

लालासर साथरी के महंत स्वामी राजेन्द्रानंद का निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk

नगर निगम के बाहर तपती धूप में अनिल महला का धरना तीसरे दिन भी जारी

नववर्ष पर नए संकल्प लेकर आगे बढ़े : भगत संजीव कुमार

Jeewan Aadhar Editor Desk