हिसार

हिसार साउथ बाइपास पर सड़क हादसा, 2 दोस्तों की मौके पर मौत—1गंभीर

हिसार,
साउथ बाइपास पर सेक्टर 33 के पास एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 1 अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसे का कारण तेज गति बताया जा रहा है। हादसे के शिकार युवकों में 2 पटेल नगर व 2 आजाद नगर के है।
जानकारी के मुताबिक, तेज गति से आ रही कार पहले रोड पर लगे सेफ्टी पिलर से टकराई। इसके बाद कार सीधी पेड़ में जा टकराई। कार की गति इतनी अधिक थी कि पिलर टूट कर दूर जा गिरा और कार के परखच्चे भी दूर—दूर फैल गए। मौके पर आए लोगों ने घायलों को संभाला तो चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि कार में पीछे बैठे एक युवक को जब बाहर निकाला गया तो उसने सड़क पर दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल है। एक युवक बिल्कुल सही सलामत बच गया।

ऐसे हुआ हादसा
घटना स्थल से कुछ दूरी पर ताश खेल रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साउथ बाइपास मोड़ पर तेज गति के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सीधे सड़क किनारे लगे सेफ्टी पिलर से टकराई। गति इतनी अधिक तेज थी कि कंकरीट का पिलर टूटकर दूर जा गिरा। इसके बाद कार कुछ दूर चलकर पेड़ से टकराई। पूरा हादसा तेज गति के कारण हुआ।
डाक्टर ने मौके पर की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे के तुरंत बाद एम्बुलेंस को फोन कर दिया गया। हादसे के कुछ ही मिनट बाद रस्ते से गुजर रहे एक डाक्टर ने कार रोककर घायलों को संभाला। उन्होंने चेकअप के बाद 2 को मौके पर मृत घोषित कर दिया। उसी समय एंबुलेंस आ गई और 2 युवकों को तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।
युवक ने दी जानकारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में 4 युवकों में से 1 युवक को खरोंच तक नहीं आई। उसने कार से उतर कर तीनों दोस्तों को संभालने की कोशिश की। लोगों की सहायता से सभी को कार से बाहर निकाला। उस युवक ने बताया कि कार में 2 युवक पटेल नगर से है और 2 आजाद नगर से हैं।

Related posts

विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक बनाएगी नई शिक्षा नीति : कुलपति

Jeewan Aadhar Editor Desk

शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार पैदा करें: जांगड़ा

इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उपायुक्त ने ली डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस कमेटी की बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk