हिसार

आईजे नाहल की 42वीं पुस्तक खाली ‘खाली हाथ मत आना’ का निगम आयुक्त ने किया विमोचन

हिसार,
नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने निगम सभागार में डीएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आईजे नाहल की 42वीं पुस्तक ‘खाली हाथ मत आना’ का विमोचन किया। इस अवसर पर प्राचार्य आईजे नाहल के अलावा संयुक्त आयुक्त बेलिना, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीएचबीवीएन से रिटायर्ड एसई सतपाल शर्मा, सहायक सुरेंद्र वर्मा, एचवीसी कृष्ण सैनी आदि मौजद रहे।
निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि वह 1981-82 में डीएन कॉलेज में पढ़ते थे। प्राचार्य आईजे नाहल साहब कॉलेज में पढ़ाते थे, लेकिन उनसे पढऩे का अवसर नहीं मिला। उनकी आवाज के चर्चे पूरे हिसार में थे। एचएयू के गिरी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टुर्नामेंट हुआ था और उसमें कमेंटरी नाहल साहब कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनकी कमेंटरी सुनकर बेहद खुशी हुई और सभी मंत्रमुग्ध हो गए। निगमायुक्त ने कहा कि उस समय नाहल साहब की आवाज में जोश था, आज भी वही जोश है। पूरा हिसार इनकी आवाज का दीवाना था। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि ‘खाली हाथ मत आना’ पुस्तक का विमोचन करने का अवसर मिला। पहले आवाज से नाहल साहब जोश भरते थे और अब कलम से शहरवासियों में जोश भर रहे है।
आईजे नाहल ने कहा कि ‘खाली हाथ मत आना’ उनकी 42वीं पुस्तक है। मैं व्यंग्यात्मक लेखन करता हूं और गंभीर विषयों को व्यग्ंय के साथ प्रस्तुत करता हूं। जिन विषयों से हमारे आंसू निकलते है, उन विषयों को व्यंग्यात्मक तरीके से लिख लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता हूं। खाली हाथ मत आना पुस्तक का आज विमोचन हुआ है। इससे पूर्व नई सुबह के लिए, पादुका वंदन, शुभ दिन उतरे आंगन द्वारे सहित 41 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।

Related posts

तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अनीमिया मुक्त हिसार अभियान के तहत 369 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 22 जनवरी को किया पूर्ण अवकाश घोषित