हिसार

वरिष्ठ पत्रकार राज पराशर को भार्या शोक

मंगलवार सुबह हृदय गति रूकने से हुआ निधन

हिसार,
हिसार प्रेस क्लब के प्रधान एवं पंजाब केसरी दिल्ली संस्करण के ब्यूरो प्रमुख राज पराशर की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पराशन का मंगलवार सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे लगभग 61 वर्ष की थीं। उनके पारिवारिक सदस्यों के अनुसार नीलम पराशर को सुबह लगभग साढ़े चार बजे कुछ तकलीफ हुई। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम पराशर के एक बेटा व एक बेटी है जो शादीशुदा है। शहर के अनेक समाजसेवी संगठनों, पत्रकारों व राजनीतिक दलों ने श्रीमती नीलम पराशर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती नीलम पराशर मिलनसार व धार्मिक स्वभाव की महिला थी। उनके निधन से पराशर परिवार को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति असंभव है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है।

Related posts

हांसी—जयपुर के बाद आदमपुर थाने में पहुंचा गर्भवती नाबालिग का मामला, शिकायतकर्ता और पीड़िता के बयान अलग—अलग होने से मामला बना पेचिदा

Jeewan Aadhar Editor Desk

सांसद ने लोकसभा में विकलांगों की मांगों व समस्याओं को उठाने का दिया आश्वासन

बढ़ती गुंडागर्दीे : युवक पर जानलेवा हमला करके छीना मोबाइल

Jeewan Aadhar Editor Desk