हिसार

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अग्रोहा ब्लॉक के कर्मचारी होगें शामिल, हड़ताल होगी ऐतिहासिक : कृष्ण रूलानिया

हिसार,
देश की सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28-29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ, रिटार्यड कर्मचारी संघ व किसान मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक अग्रोहा में बिजली कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक अग्रोहा के प्रधान कृष्ण रूलानिया ने की व संचालन ब्लाक सचिव रमेश कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ जिला हिसार के सह सचिव अशोक सैनी ने बताया कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जनहित से जुड़े महकमों को बेच रही हैं। इसलिए आज उनको बचाने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के माध्यम से विभागों का निजीकरण बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, लिपिक का वेतन 35400 करने, खाली पड़े लाखों पदों को भर बेरोजगारों को रोजगार व जनता को बेहतर जन सेवाएं देने, ग्रुप डी से ग्रुप सी में पदोन्नति का कोटा 20 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने और समय घटाकर दो साल करने, कौशल रोजगार निगम भंग करने, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता कायम रखने, लेबर कोड, बिजली बिल व नई शिक्षा नीति वापस लेने, एचआरए के स्लैब में बदलाव करने, बकाया डीए के एरियर का भुगतान आदि मुद्दों को उठाने का काम किया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक अग्रोहा के प्रधान कृष्ण रूलानिया ने बताया कि 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अग्रोहा ब्लॉक के कर्मचारी बढ़चढ़ कर भागीदारी कर हड़ताल को सफल बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दोनों दिन अग्रोहा में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को प्रेम सिंह, अमित ढाका, पन्ना लाल, बलबीर खिचड़, उमेश बूरा, मनोहर लाल, रामफल, बलवंत सिंह आदि ने संबोधित किया।

Related posts

विकास शुल्क के नाम पर पांच प्रतिशत टैक्स लगाना जनता की जेबों में डाका डालना : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में एक सप्ताह तक विद्युत आपूर्ति आज बाधित रहेगी

रामपाल और उसके समर्थकों को फिर मिली आजीवन कैद