हिसार

आदमपुर में बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ

आदमपुर,
आदमपुर में बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। सुबह सवा 7 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद 15 मिनट बाद बादल जमकर बरसने शुरु हो गए। करीब 14 मिनट तक बादल जमकर बरसे, इसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी रही। बारिश आने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

सुबह बारिश आने से पहले तापमान 29 डिग्री के आसपास चल रहा था, वहीं बरसात के बाद तापमान बिरकर 27 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार 2 दिनों से बरसात होने के कारण गर्मी और उमस से निजात मिल गई है। वहीं जलभराव की समस्या के चलते लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

पुलवामा शहीदों की स्मृति में एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर 27 फरवरी को

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार जिले के चारों टोलों को तीन दिनों तक फ्री रखेंगे किसान

Jeewan Aadhar Editor Desk

टिकरी बार्डर के लिए रवाना हुआ युवा किसानों का बाइक जत्था