हिसार

लायंस क्लब हिसार गौरव ने मॉडल टाऊन ग्रीन बैल्ट में किया पौधारोपण

हिसार,
लायंस क्लब हिसार गौरव ने अपने पौधारोपरण अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली रोड मॉडल टाऊन स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाए। अभियान के तहत विभिन्न फलदार, छायादार व अन्य तरह के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर क्लब के प्रधान सुनील नागपाल ने कहा कि पेड़ लगाने को अधिक से अधिक बढ़ावा देना वर्तमान समय की जरूरत बन चुकी है क्योंकि जिस प्रकार से पेड़ कट रहे हैं और धरती का तापमान बढ़ रहा है उससे आने वाले समय में इंसान का इस धरती पर जीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने व ऑक्सिजन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। पौधारोपण अभियान में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों का भी विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर डॉ. सचिन मित्तल, डॉ. चारू मित्तल, डॉ. बीर सिंह यादव, डॉ. अंजू यादव, अजीत सिंह सेठी के अलावा क्लब के प्रधान लॉयन सुनील नागपाल, सैक्रेटरी लॉयन आरोहित खट्टर, लॉयन एस.के. महता, लॉयन एस.पी. गोयल, लॉयन बी.के. गुप्ता, लॉयन के.के. नारंग, एडवोकेट लॉयन विविन अरोड़ा, लॉयन शिखा अरोड़ा सदस्य चेयरपर्सन लॉयन संजीव ग्रोवर, लॉयन विनोद गोयल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

सावधान…इम्पोर्टेड डीजल के नाम पर वाहन चालकों को लगाया जा रहा चूना

Jeewan Aadhar Editor Desk

नये नेता को आजमाने की जल्दी में नहीं भाजपा, डा. गुप्ता के खासमखास सुजीत पहले नंबर पर, ऐरन व सरदाना वेटिंग में

Jeewan Aadhar Editor Desk

चक्का जाम के प्रति रोडवेज कर्मियों में उत्साह

Jeewan Aadhar Editor Desk