हिसार

आत्मरक्षा में सक्षम करके लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना वर्तमान समय की मांग : डॉ. सुभाष चंद्रा

सेल्फ डिफेंस शिविर में भाग लेने वाली लड़कियों को डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया सम्मानित

हिसार,
डॉ. सुभाष चंद्रा यूथ क्लब की ओर से सेल्फ डिफेंस सोसायटी के सहयोग से लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए शिविर जारी है। इस दौरान लड़कियों के लिए रखी गई प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने सेक्टर-14 में सम्मानित किया। इसमें प्रतियोगियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि सभी लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा में निपुण जरूर होना चाहिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनना चाहिए यह वर्तमान समय की मांग है। आज के माहौल को देखते हुए लड़कियों के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां मजबूत तो पहले से ही हैं बस उनको सही दिशा और ऐसी ट्रेनिंग की जरूरत है, जिसे ये दोनों संस्थाएं इस पहल के माध्यम से बखूबी बेटियों को दे रहीं हैं। डॉ. सुभाष चंद्रा ने सेल्फ डिफेंस सोसाइटी और डॉ. सुभाष चंद्रा यूथ क्लब दोनों के काम को सराहा और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के अध्यक्ष व ताइक्वांडो साऊथ कोरिया ब्लैक बेल्ट सेल्फ डिफेंस कोच और इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके रोहतास कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों को अनेक तरह की प्रताडऩाओं का शिकार होने पड़ता है। किसी द्वारा बेवजह पीछा करना, छेड़छाड़ करना, गलत तरीके से छूना, गलत इशारे करना, गलत टिप्पणी करना, लूटपाट करना और दुष्कर्म आदि निंदनीय घटनाएं समाज में अब आम होती जा रही हैं। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने के बाद लड़कियां व महिलाएं ऐसे असामाजिक तत्वों को मुंह तोड़ जवाब दे सकती हैं। सेल्फ डिफेंस कोच रोहतास कुमार ने शिविर के दौरान लड़कियों को नि:शुल्क ट्रेनिंग दी।
इन्हीं में से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली चुनिंदा लड़कियों को डॉ. सुभाष चंद्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इन कक्षाओं के आयोजन में डॉ. सुभाष चंद्रा यूथ क्लब व इसके सदस्यों प्रदीप चहल, नितिन, डेविड, बलवान चौपाल, प्रवीन यादव, राधा, सुंदर, कृष्ण, दीपक, अमित तथा सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के अध्यक्ष रोहतास कुमार, सदस्यों विजय रमेश धलोड, सुदेश शर्मा, निशा महता, बृजेश कुमार, भानूप्रिया, अमित आदि का विशेष सहयोग है।

Related posts

12 जून 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्पेशल गिरदावरी के लिए किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आदमपुर जनसेवा समिति : प्रधान व सचिव पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कई पदाधिकारियों ने सौंपे इस्तीफे

Jeewan Aadhar Editor Desk