हिसार

तानाशाही दिखाने की बजाय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करें कार्यकारी अभियंता : यूनियन

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जनस्वास्थ्य ब्रांच का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जनस्वास्थ्य ब्रांच हिसार का मंडल नंबर-2 के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष अनिश् िचतकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान सुशील शर्मा ने की तथा संचालन इंद्रराज फौजी ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का सहारा लेकर धरनारत कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर धरना देने को विवश कर दिया। संगठन ने भी उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए अपना धरना कार्यालय के बाहर शुरू कर दिया। धरना में यूनियन की जिला की सभी छह ब्रांचों के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भागीदारी कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
धरना में पहुंचे बरवाला ब्रांच के कर्मचारियों ने संगठन को अवगत करवाया कि जेई व एसडीओ ने उनको साफतौर पर कहा है कि उनको काम करना है तो करें, उनको ईएसआई व ईपीएफ नहीं मिलेगा। यदि वो धरना में गए तो काम पर नहीं आएं। यूनियन नेताओं ने कहा कि उक्त कर्मचारी विभाग में पिछले करीब 10 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनके प्रति इस प्रकार रवैया निंदनीय है। कार्यकारी अभियंता अंग्रेजों जैसा तानाशाहीपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जिसको सहन नहीं किया जा सकता है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संगन उक्त अधिकारियों को अवगत करवाना चाहता है कि वो तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने से बाज आएं। अधिकारियों को इस प्रकार का व्यवहार करने की बजाय कर्मचारियों की समस्याओंं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन संघर्ष की रूपरेखा बदलने का काम करेगा, जिसकी जिम्मेवारी उक्त अधिकारी की होगी। धरना को जिला प्रधान सत्यवान बधाना, जिला सचिव सुशील खुंडिया, ब्रांच चेयरमैन चांदराम चहल, रामनिवास पाली, ग्रामीण ब्रांच प्रधान सतबीर सुरलिया, विजय भादू, नरसी बिश्रोई, विशाल सिंह, वजीर सिंह, अजीत फौजी, रामस्वरूप डाबला, रिसाल सिंह डाबड़ा, दलबीर सिंह व मुनीष आदि ने भी संबोधित किया।

Related posts

दांतों को स्वस्थ रखना है तो देखभाल करना बेहद जरूरी : डॉ. सचिन

Jeewan Aadhar Editor Desk

दोस्तों ने जन्मदिन पर दिया अनूठा तोहफा,चूली कलां में 150 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

Jeewan Aadhar Editor Desk

नवीन जयहिंद का रोड शो शनिवार को हांसी में