हिसार

परमात्मा सृष्टि के कण-कण में विद्यमान : स्वामी सच्चिदानंद

आर्य समाज के श्रावणी उपाकर्म वेदप्रचार सप्ताह का हवन-यज्ञ के साथ आरंभ

‘ईश्वर रहता है सबके मन में, मंदिर की जरूरत क्या होगी’, ‘निराकार बताया वेदों ने फिर उसकी मूरत क्या होगी’

हिसार,
आर्य समाज लाला लाजपतराय चौक नागोरी गेट की ओर से बालसमंद रोड स्थित सीएवी स्कूल में श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार सप्ताह का हवन-यज्ञ के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में स्वामी सच्चिदानंद ने अपने प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि परमात्मा सृष्टि के कण-कण में विद्यमान हैं, वह सर्वव्यापक हैं, उसे सर्वव्यापक मानकर व्यक्ति पापों से बच जाता है क्योंकि व्यक्ति एकांत स्थान पाकर ही पाप करता है, अगर वो ये मानले कि संसार में कोई ऐसा स्थान नहीं है जो एकांत हो क्योंकि वहां परमात्मा पहले से ही विद्यमान है जो हमें हर क्षण देखता रहता है। अगर व्यक्ति ईश्वर को सर्वव्यापक केवल शब्दों में ही नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप से मान लेता है तो वह पापों से बच जाएगा, फिर उसे पापों का फल दुख नहीं उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 10 प्रकार के पाप होते हैं जिनमें 4 पाप वाणी के द्वारा, 3 पाप शरीर के द्वारा तथा 3 पाप व्यक्ति मन से करता है। अगर हम ईश्वर को सर्वत्र मान लें तो हम पापों से बच जाएंगे। आज का इंसान केवल ईश्वर के विषय में जानता है पर उसे मानता नहीं है।
कार्यक्रम में उपस्थित भारत विख्यात भजनोपदेशिका कुमारी अंजलि आर्या ने ‘ईश्वर रहता है सबके मन में, मंदिर की जरूरत क्या होगी’, ‘निराकार बताया वेदों ने फिर उसकी मूरत क्या होगी।’ वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ प्रात:काल हवन यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ का संपदान कर्मवीर शास्त्री ने किया। यज्ञ के यजमान सर्वश्री सतेंद्र रावल, डॉ. मिश्रीलाल, मदन वासुदेवा, वीना वासुदेवा, विजयपाल खेदड़ एवं विक्रम आर्य थे। वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी ब्रह्मानंद ने मंच का संचालन किया।
प्रसिद्ध भजनोपदेशक रामकुमार आर्य ने ईश्वर की महिमा को गीत में ‘हर चीज बंधी है नियम में जिसने ये जगत बनाया है, पर परिवर्तन नहीं आया है।’ कार्यक्रम में प्रधान चौ. हरिसिंह सैनी, मंत्री नरेंद्र पाल मिगलानी, रमेश लीखा, मेजर करतार सिंह, देवेंद्र सैनी, राधेश्याम आर्य, बलराज सिंह मलिक, रामसहाय चुघ, कुलदीप ग्रोवर, श्याम आर्य, ईश्वर सिंह आर्य, महावीर खेड़ा, रामकुमार आर्य, मानसिंह पाठक, मोहन सिंह सैनी, संतोष आर्य, सुरेंद्र रावल व महाबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम 29 अगस्त तक चलेगा।

Related posts

बरसात के 36 घंटे बाद भी आदमपुर पानी से लबालब, कई प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, कांग्रेस-इनेलो ने आदमपुर दुर्दशा के लिए भाजपा को ठहराया दोषी

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपभोक्ता 25 प्रतिशत छूट के साथ अब भर सकेंगे पानी-सीवरेज के बकाया बिल

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में धूमधाम से मनाई सती सावित्री माता की जयंती