हिसार

आदमपुर में दिन में हुआ अंधेरा, किसानों की जागी उम्मीद

आदमपुर,
आदमपुर में सुबह से काले घनों बादलों की वजह से अंधेरा छाया हुआ है। सुबह से सूरज का दर्शन ही नहीं हुआ है। ऐसे में सुबह से ही लोगों को बल्ब जलाकर काम करना पड़ रहा है। मौसम को देखकर लग रहा है कि आदमपुर क्षेत्र में कुछ ही देर में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह ही हिसार जिले में हवाओं व गरज—चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। ऐसे में आदमपुर में सुबह से छाये बादलों ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। बता दें, आदमपुर क्षेत्र में पिछले काफी समय से बारिश का इंतजार चल रहा है। इस समय फसलों में तैला रोग का प्रकोप काफी बढ़ चुका है। ऐसे में बारिश की इस समय काफी जरुरत महसूस की जा रही है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

पांच गांवों को मालिकाना हक देने के लिए कुलदीप ने फिर लिखा सीएम को पत्र

आदमपुर व जवाहर नगर में 4 टीमें कर रही घर-घर स्क्रीनिंग

Jeewan Aadhar Editor Desk

लुवास कर्मचारियों ने एचआरएमएस सिस्टम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया

Jeewan Aadhar Editor Desk