हिसार

पशु पकडऩे वाले कर्मचारियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा निगम प्रशासन : निगम आयुक्त

टीम के साथ निगमायुक्त ने की बैठक, कर्मचारियों ने फील्ड से जुड़ी समस्याएं बताई

हिसार,
नगर निगम स्थित मुख्य सभागार में शनिवार को निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने पशु पकडऩे वाली टीम के साथ बैठक की। बैठक में संयुक्त आयुक्त बेलिना, सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, एएसआई राहुल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम के कर्मचारियों ने निगमायुक्त को पशु पकडऩे के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में बताया।
निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पशु पकडऩे वाली टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है और निगम प्रशासन पूर्ण रूप से उनके साथ है। किसी भी कर्मचारी को चोट लगती है या कोई हादसा होता है तो निगम प्रशासन अपने खर्च पर उसका इलाज करवाएगा। इलाज के दौरान वेतन सहित छुट्टी कर्मचारी को मिलेगी। कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
पशु पकडऩे वाले कर्मचारियों ने बैठक में निगम आयुक्त को बताया कि पशु पकड़ो टीम के साथ लगाए गए पुलिसकर्मी नियमित रूप से नहीं आते है। बीते दिन जहां तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थी और दो पुलिसकर्मी बीच में ही अभियान छोडक़र चले गए। केवल एक पुलिसकर्मी के साथ टीम ने पशु पकड़े। शनिवार को एक पुलिसकर्मी ही टीम को दिया गया है। सदस्यों ने बताया कि पुलिस राइडर आज तक नहीं आये हैं। यदि पुलिस अपनी जिप्सी व राइडर के साथ आए तो अभियान को ओर तेजी व सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने इस संबंध में एसपी से फोन पर बात की और एसपी ने आश्वासन दिया कि नियमित रूप से पुलिस कर्मियों व राइडर की ड्यूटी लगवाई जाएगी।
कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के समक्ष मांग रखी कि पशु पकडऩे के लिए दो गाडिय़ां होनी चाहिए। दो गाडिय़ां होने से ज्यादा संख्या में प्रतिदिन पशु पकड़े जा सकते है। निगमायुक्त ने कहा कि निगम प्रशासन ने एक गाड़ी किराये व एक गाड़ी नई खरीदने को लेकर टेंडर लगाया हुआ है। दोनों गाडिय़ां जल्द ही टीम को मिल जाएंगी। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शहर में पशु पकड़ो अभियान बेहतर तरीके से चल रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है और पशुओं के कारण होने वाले हादसों में कमी आई है। पशु पकडऩे वाली टीम को नगर निगम प्रशासन सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Related posts

एक्स वे कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज, चिटफंड की तर्ज पर काम करके ठगे 11 लाख रुपए

Jeewan Aadhar Editor Desk

विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए टीम के रूप में कार्य करें : प्रो. बलदेव राज कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

नोखा जेल से फरार हुआ आदमपुर का बंदी