हरियाणा

हरियाणा में खुल गए प्राइमरी स्कूल—जानें किस तारीख से सभी बच्चें जायेंगे स्कूल

चंडीगढ़,
हरियाणा में पिछले लंबे समय से बंद पड़े प्राइमरी स्कूलों को खोलने की तैयारी कर दी है। अब एक अक्टूबर से पहली, दूसरी और तीसरी कक्षाओं के भी स्कूल खुलेंगे। इसकी जानकारी शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है।

इससे पहले हरियाणा सरकार ने एक सितंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी व पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने का फैसला किया था। बता दें कि सरकार ने 23 जुलाई से छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया था। वहीं 17 जुलाई से 9वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए थे।

Related posts

जींद उपचुनाव में प्रचार से रोकने के लिए CBI ने की हुड्डा के घर पर छापेमारी—कुलदीप शर्मा

सरेआम युवती का अपहरण करके किया दुष्कर्म, पुलिस को लोकेशन मिलने के बाद भी युवती को बचाने में रही असफल

हरियाणा में 5500 अवैध प्ले स्कूल, नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी कक्षाओं पर तालाबंदी की तैयारी