हिसार

लघु सचिवालय परिसर में होगा अतिरिक्त प्रशासनिक ब्लॉक खंड का निर्माण

वाहन पार्किंग का प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा गया : उपायुक्त

ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के लिए वेयर हाउस व मॉडर्न रिकॉर्ड रूम भी बनेंगे

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा है हिसार के लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त प्रशासनिक ब्लॉक एवं वाहन पार्किंग का निर्माण करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन व मार्ग शाखा) की ओर से द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के रखरखाव के लिए वेयर हाउस का निर्माण, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम तथा राजस्व कॉलोनी का निर्माण भी करवाया जाना है।
शुक्रवार को वित्तायुक्त संजीव कौशल द्वारा जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा (भवन व मार्ग शाखा) करवाये जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपायुक्त ने यह जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हांसी में बनाए जाने वाले एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के आवासीय परिसर के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन आवास स्थलों के निर्माण कार्यों पर दो करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने वित्तायुक्त से विकास कार्यों बारे मुख्यालय के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में भी चर्चा की, ताकि इन विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करवाया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने लघु सचिवालय परिसर की चारदीवारी के निर्माण कार्य बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी रखी।
इस अवसर पर नगराधीश विजया मलिक, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता मनोज ओला, सुरेेंद्र दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने सेवानिवृति के उपलक्ष्य में एक माह तक चलाए सेवा कार्य

‘सज-धज कर गौरी चली लेने प्रभु का नाम, मिलना था श्रीराम से मिल गए आसाराम’

Jeewan Aadhar Editor Desk

बस स्टेंड से ऋषि नगर श्मशान घाट सडक़ निर्माण कार्य का मेयर ने किया शुभारंभ