हिसार

आदमपुर : जवाहर नगर के सबसे सेफ क्षेत्र में सुनीता का गला काटकर मर्डर, कई सवाल खड़े हुए मर्डर से

आदमपुर,
जवाहर नगर में गोल टंकी एरिया को सेफ माना जाता है। क्योंकि यहां पर देर रात तक आगमन रहता है। ऐसे में बुधवार देर रात रामलीला देखकर घर लौट रही 32 वर्षीय सुनीता का मर्डर होना काफी अखर रहा है। मर्डर का समय रात करीब साढ़े दस बजे का बताया जा रहा है। यह वो समय है, जिस समय जवाहर नगर के लोग खाना खाकर गोल टंकी के आसपास टहलते रहते हैं। ऐसे में सुनीता का मर्डर कई सवाल खड़े करता है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे सुनीता पत्नी लालचंद रामलीला देखकर अकेले ही घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वो गोल टंकी एरिया के पास पहुंची तो अचानक किसी ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन पर काफी गहरे थे। आनन—फानन में लोगों ने सुनीता को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
चिकित्सकों ने सुनीता की जांच की तो उसकी सांसे थम चुकी थी। आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठने की संभावना है।

Related posts

अब किसानों को और अधिक आसानी से मिल सकेगा सरसों की उन्नत किस्म आरएच 725 का बीज

Jeewan Aadhar Editor Desk

संयुक्त आयुक्त से मिलकर सेक्टर एसोसिएशन ने रखी समस्याएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा के किसान संगठनों की महापंचायत 28 को हांसी में

Jeewan Aadhar Editor Desk