हिसार

डेफोडिल हाई स्कूल के छात्र ने जीता राष्ट्रीय गोल्ड मेडल

हिसार,
आजाद नगर स्थित डेफोडिल हाई स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र गुरु अंश चहल पुत्र रविन्द्र ने अंडर-14 आयुवर्ग के 38 कि.ग्रा. भार वर्ग में, हरिद्वार में आयोजित हुई ‘नेशनल अर्बन गेम्ज 2021-22’ कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर पूरे स्कूल स्टाफ व बच्चों ने उनका स्वागत किया तथा विद्यालय मुखिया धर्मबीर सिंह जागलान ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उनको व उनके माता-पिता को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

3 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय सम्मेलन 11 अगस्त को टोहाना में

शहीद भगत सिंह युवा मंडल चलाएगा नशा रोकने के लिए अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk