हिसार

महिला ने जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

मामला चंडीगढ़ ट्रांसफर, महिला बोली, आरोपी ने उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी

हिसार,
हिसार महिला थाना पुलिस ने जननायक जनता पार्टी के हिसार जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। मामला चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल का होने के कारण पुलिस ने केस चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया है।
महिला पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी रमेश गोदारा ने चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का आरोपी रमेश गोदारा वर्ष 2019 में जजपा के टिकट पर आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुका है। रमेश गोदारा कार्यक्रमों में बड़े नेताओं के साथ दिखाई देता है। हिसार के नजदीकी गांव की 33 साल की पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसे अक्सर सिर में दर्द रहता था। वर्ष 2017 में वह सिर दर्द की दवाई लेने कुरुक्षेत्र के गुरुकुल गई। जब वह गुरुकुल पहुंची तो रमेश गोदारा का फोन आया। रमेश गोदारा ने उससे कहा कि चंडीगढ़ के पास कालका में अच्छा डॉक्टर है इसलिए उसे दिखा लो।
पीड़िता ने कहा कि इसके बाद रमेश गोदारा उसे लेने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंच गया और अपनी कार में कालका ले गया। वहां रात हो जाने की वजह से रमेश गोदारा ने कहा कि आज रात चंडीगढ़ में ही रुक जाते हैं। लड़की के अनुसार वह रमेश गोदारा पर भरोसा करती थी इसलिए रात में उसके साथ एमएलए हॉस्टल में रुक गई। वहां रात में रमेश गोदारा ने उससे दुष्कर्म किया और अगले दिन घर छोड़ दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसकी शादी हो जाने के बाद भी रमेश गोदारा ने पीछा नहीं छोड़ा और कई बार खुद को पारिवारिक सदस्य बताकर उसके ससुराल पहुंच गया। रमेश गोदारा की हरकतों के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई है। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच के लिए मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया। चंडीगढ़ पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही करेगी।

Related posts

आदमपुर : कोरोना ने 3 जिंदगी निगली, निजी अस्पतालों में थे भर्ती

पर्यावरण के सच्चे संरक्षक थे गुरु जाम्भोजी महाराज- दुष्यन्त चौटाला

Jeewan Aadhar Editor Desk

आॅटो दुष्कर्म मामला : वांछित दोनों आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरसत में