हिसार

मदद ने रेलवे स्टेशन पर शराबी युवक से तंग महिला को छुड़वाया

हिसार,
सामाजिक संस्था मदद के अध्यक्ष संजीव भोजराज ने बताया कि एक मानसिक रूप से परेशान महिला जो कि रेलवे स्टेशनों पर अपना जीवन व्यतीत कर रही थी, को हिसार रेलवे स्टेशन पर एक शराबी युवक परेशान कर रहा था। जब स्टेशन पर एक अन्य युवक ने ऐसा करते हुए देखा तो उसने मदद के अध्यक्ष संजीव भोजराज को फोन किया। संजीव भोजराज तुरंत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस से सहायता मांगी। भोजराज ने बताया कि यह बात ही अच्छी बात है कि उन्होंने पहली बार ये देखा किया पुलिस कर्मचारी समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचे और महिला की सहायता की। पुलिस कर्मचारियों ने महिला एएसआई को मौके पर बुलाया और स्टेशन पर रह रही महिला के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि महिला जिसका नाम गुड़से ज्योत्सना झारखंड की रहने वाली और बी.टैक तक पढ़ाई की हुई है। उस महिला को उसके परिजनों ने घर से निकाल रखा है। उसकी एक बेटी भी है, पति उसके ससुराल वालों ने उससे उसको दूर कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

Related posts

अखिल भारतीय सेवा संघ ने स्कूल में वितरित की स्टेशनरी व प्रसाद

जिलाधीश ने धारा 144 के तहत रात 9 से सुबह 5 बजे तक बाहरी गतिविधियों पर रोक लगाई

पूर्व सैनिकों का भाजपा से मोह भंग,झूठे वायदों की सरकार साबित हुई भाजपा – छिल्लर

Jeewan Aadhar Editor Desk