हिसार

सुशील शर्मा बरवाला और सुरेश लांबा हिसार ब्रांच प्रधान निर्वाचित

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बरवाला ब्रांच का सम्मेलन जिला प्रधान सत्यवान बधाना की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में बरवाला ब्रांच की नई कार्यकारिणी का चुनाव
यूनियन राज्य महासचिव एवं चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र धीमान की देखरेख में हुआ। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसमें रणधीर कुंडू को चेयरमैन, सुशील शर्मा को ब्रांच प्रधान, मंजीत सिंह को ब्रांच सचिव, बलवंत कोषाध्यक्ष, सन्नी कुमार वरिष्ठ उपप्रधान, प्रदीप कुमार मुख्य संगठनकर्ता व वजीर सिंह मुख्य सलाहकार चुने गए। इसी दौरान मीटिंग में हिसार ब्रांच दो का प्रधान पद रिक्त होने के चलते राज्य महासचिव नरेंद्र धीमान ने राज्य कमेटी के आदेशानुसार सुरेश कुमार लाम्बा को प्रधान व मनीष कुमार रोहिल्ला को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया और उनको पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। सम्मेलन को जिला प्रधान सत्यवान बधाना, चांदराम चहल, अजीत सिंह फौजी, सुरेश डाबला, रामनिवाास पाली, संदीप पानू, अनिल डाबला व कमल सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related posts

जरूरतमंद लोंगों को खाद्य सामग्री भेंट कर नववर्ष मनाएगा हैप्पीनेस ग्रुप

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेअसर रही हड़ताल, सामान्य रही सेवाएं

7 जून 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk