हिसार

सनातन धर्म की रक्षा के लिये कुर्बानी देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : योगेन्द्र शर्मा

गुरु गोबिंद सिंह के परिवार की शहादत को याद किया

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने अपने ऋषि नगर स्थित कार्यालय में गुरु गोबिंद सिंह के परिवार की शहादत पर पंडित मदनलाल पुजारी कोहली वाले के सान्निध्य में तथा समाजसेवी गुलजार सिंह काहलों के निर्देशन में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीस बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। अरदास के बाद लंगर चलाया गया। सैंकड़ों लोगों ने शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
समाजसेवी गुलजार सिंह काहलों ने अपने संबोधत में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों व माता गुजरी का शहीदी दिवस देश भर में बड़े सम्मान से मनाया जाता है। हिसार सहित प्रदेश भर में भी असंख्य कार्यक्रम आयोजित करके उनकी शहादत को याद किया जाता है। समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि 22 दिसम्बर 1704 को गुरु गोबिंद साहिब के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और फिर जुझार सिंह शहीद हुए। इसके बाद 27 दिसम्बर 1704 को गुरु गोबिंद सिंह के दो और साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कुबूल न करने पर सरहिंद के नवाब ने दीवार में जिंदा चिनवा दिया। शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिये अपने पुत्रों की कुर्बानी देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ध्यान सभा के अध्यक्ष व समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि चारों साहिबजादों और माता गुजरी का बलिदान सिख समाज के लिए गर्व की बात है। 10 लाख सैनिकों के सामने चमकौर के मैदान में हुए युद्ध के दौरान बारी-बारी से उनका बलिदान किया गया। उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। अरदास के बाद लंगर चलाया गया। महिलाओं ने लंगर में बढ़ चढ़ कर सेवा की।
इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक एच.के. शर्मा, संरक्षक विजय ढल, जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष दर्शन कौशिक, पार्षद पिंकी शर्मा, टीनू जैन, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, सुशील शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन, भाजपा नेता राजेन्द्र सपड़ा, सतीश भाटिया, वी.एल.शर्मा. राज पराशर, राजेन्द्र कौशिक, वेद प्रकाश शर्मा, संतलाल शर्मा, ओमप्रकाश असीजा, राजेश भारद्वाज, छबील दास, तेलूराम शर्मा, बाबूलाल टांक, राममेहर शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा खैरी, देवीदयाल कौशिक, जनक, पवन सैन, तलवंडी इकाई प्रधान महेन्द्र शर्मा, कैम्प इकाई प्रधान दयाराम शर्मा, कैंट इकाई प्रधान बृजेश पाण्डेय, बलवंत शर्मा मुदगिल, बनी सिंह जांगड़ा सहित समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

निगम कर रहा बिल्डिंग सील करने का दावा, अंदर चल रहा काम

मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

चूली कलां अभियान में ग्रामीणों ने लगाए बेशकीमती पौधे