हिसार

नगर निगम के चलाये वस्त्र अभियान को मिल रहा शहरवासियों का सहयोग

पृथ्वी सिंह बिश्नोई ने निगम आयुक्त को सौंपे वस्त्र

हिसार,
गरीब लोगों को वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा वस्त्र उपहार अभियान चलाया गया है। इसको जिले भर के लोगों व संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ते हुए मंगलवार को मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व जेडएमईओ पृथ्वी सिंह बिश्नोई ने निगमायुक्त अशोक कुमार को वस्त्र सौंपे।
निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि लोगों को सर्द मौसम से बचाने और वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए वस्त्र उपहार अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें शहरवासियों, संस्थाओं और मौजिज लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। आज निगम कार्यालय से लेकर वस्त्र उपहार अभियान संग्रह केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग कपड़े देकर जा रहे है।

Related posts

पशु-परिंदे व इंसान सब प्यासे, ज्येष्ठ के महीने में सूख गए जोहड़ व जलघर के टैंक

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना मरीजों के लिए खाना वितरण करना ऑटो मार्केट ट्रेड वेल्फेयर एसोसिएशन का सराहनीय कदम : गर्ग

चार होटलों को पेड कोविड केयर सेंटर बनाया