हिसार

रिटायर्ड कर्मचारियों ने जोरदार नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

हिसार,
रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर जिला के सैंकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के उदासीन रवैये के चलते जबरदस्त गुस्से का इजहार किया।
संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की व मंच संचालन सचिव सुरेन्द्र सैनी ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार बनवारी लाल बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब हो रहा है। प्रदेश सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार रिटायर्ड व वर्तमान कर्मचारियों का 18 महीनों का डीए व एरियर डकार गई। हमारी मांग है कि जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक का 18 महीनों का बकाया एरियर ब्याज सहित जल्द से जल्द दिया जाए। भाजपा शासित राज्यों में कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी, किसान, मजदूर, छात्र, छोटा दुकानदार, आंगनवाड़ी वर्कर सरकार को कोस रहे हैं। हर राज्य में आंदोलन हो रहे हैं।
संघ के राज्य उपप्रधान नकुल सिंह व प्रांतीय प्रेस सचिव श्योचंद राम घोड़ेला ने कहा कि धरनों व प्रदर्शनों के माध्यम से सैंकड़ों ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजे गये हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार संवेदनहीन बनी हुई है जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। नई पेंशन नीति से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी की पेंशन वृद्धावस्था पेंशन से भी कम बनती है। सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। हिमाचल व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन 65 वर्ष पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष में 10 प्रतिशत, 75 वर्ष में 15 प्रतिशत व 80 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू की जाए।
जगदीश चंद्र बिश्नोई व मनोहर लाल जाखड़ ने आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर चर्चा करके उनका समाधान करने का अनुरोध किया। धरने को केएल ग्रोवर हांसी, नानकदेव रानोलिया मंगाली, जयसिंह आर्यनगर, अशोक अठवाल एचएयू, वजीर सिंह बरवाला, जयसिंह अग्रोहा, रामस्वरुप नारनौंद, धर्मपाल नाड़ा, विजय कुमार, रमेश सैनी, का. सुरेश कुमार, सुरेन्द्र मान, डॉ. धर्मसिंह, आनंद देव सांगवान, सतबीर सिंह, नरेश गौतम, रमेश शर्मा आदि ने संबोधित किया।

Related posts

आदमपुर : कंडक्टर मेहनत करके बन गया स्टेशन सुपरवाइजर, साथियों ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : घरों में खाना बनाने वाली महिला निकली पॉजिटिव, टीम को तलाशने में बहाना पड़ा पसीना

28 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk