हिसार

पृथ्वी सिंह गिला ने स्वामी राजेन्द्रानंद को भेंट की उनके संदेशों पर आधारित एलबम

पौधारोपण अभियान, जांभाणी साहित्य परीक्षा व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए गुरू जी ने दिया आशीर्वाद

आदमपुर,
आदमपुर के पूर्वी पाना में गौ सेवार्थ, विराट श्री जांभाणी हरि कथा जारी है। कथा के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रुप में गुरु जंभेश्वर कर्मचारी कल्याण समिति के प्रधान निहाल सिंह गोदारा, बिश्नोई सभा हिसार के पूर्व प्रधान जगदीश चंद्र कड़वासरा, पूर्व कोषाध्यक्ष अनिल पूनिया, पूर्व सचिव कुलदीप देहड़ू व रिटायर्ड जेडएमईओ पृथ्वी सिंह गिला पहुंचे।
पृथ्वी सिंह गिला ने स्वामी राजेंद्रानंद जी के संदेशों पर आधारित एक एलबम उनको भेंट की। राजेंद्रानंद जी ने पृथ्वी गिला की कलाकारी, उनके पौधारोपण, व जांभाणी साहित्य संस्कार परीक्षा के लिए बनवारी लाल बिश्नोई द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति देने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने आशीर्वाद दिया कि वे समाज के लिए पौधारोपण व जांभाणी प्रचार करते रहें।
इससे पहले पृथ्वी सिंह गिला संजय बांगड़वा के आवास पर पहुंचे और उनको पुत्री रत्न पर बधाई दी। यहां पर उपस्थित गुरू जी को एल्बम दिखाई तो वे अति प्रसन्न हुए और कहा कि कथा में भेंट करना मेरा आशीर्वाद आपके साथ है।
कथा में आज बहुत से श्रद्धालु पहुंचे जिनमें मुख्य रूप से कैलाश ज्याणी, कृष्ण लाल बेनीवाल, ओमप्रकाश राहड़, सुनील राहड़, रिटायर्ड जेडएमईओ दुलाराम, सरपंच अतर सिंह ज्याणी, पूर्व सरपंच कृष्ण सेठी, बिश्नोई मंदिर पूर्वी पाने के प्रधान दलीप राहड़, ओमप्रकाश धतरवाल, कृष्ण लाल धतरवाल, विनोद कुमार धतरवाल, मास्टर छबील दास व ठेकेदार शेरसिंह खदाव, बिश्नोई जीव रक्षा के जिला प्रधान कृष्ण राहड़, गौशाला के प्रधान राजाराम खिचड़ और पालाराम करीर आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राजेंद्रानंद जी ने पृथ्वी सिंह गिला की उनके आकाशवाणी में साक्षात्कार का आकाशवाणी से यूट्यूब पर डलवाने के लिए धन्यवाद किया।

Related posts

कर्मचारियों के लिए हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने लिया बड़ा फैसला

हिसार : किसानों ने DSP को पीटा..पुलिस ने किसानों को.. तनाव बढ़ा, IG आफिस के बाहर किसानों का धरना, जगह—जगह लगाया जाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कार्यालयों में बदला जाएगा फाईलों के निपटान का तरीका : एडीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk