हिसार

माँ-माँ-माँ पुकारते ही, माँ के दर्शन साक्षात हो

मजा ही कुछ और हो

माँ-माँ-माँ पुकारते ही,
माँ के दर्शन साक्षात हो
माँ का मिले आशीर्वाद
फिर दिनचर्या की शुरुआत हो
तो मजा ही कुछ और हो..

सिर पर माँ का हाथ हो
जीवन भर माँ का साथ हो
रात्रि, सायंकाल या प्रभात हो
घर पर माँ देखती बाट हो
तो मजा ही कुछ और हो..

माँ के साथ दुख-सुख बांट सकते हों
माँ की गोद में लोट सकते हो
माँ का अथाह प्यार पाकर,
खुद को खुशनसीब मानते हों
तो मजा ही कुछ और हो..

माँ के सुनते अल्फाज हों
माँ के दर्शनों के कभी नहीं मोहताज हों
माँ करती हम पर नाज हो।
माँ के नाम से ही खुशियों का आगाज हो
तो मजा ही कुछ और हो..

सभी को मिलता है माँ का साथ
कम ज्यादा हो सकता है साथ
काश! स्थाई हो माँ का साथ
तब जिंदगी हो जाए ठाठम-ठाठ
तो मजा ही कुछ और हो..

-(पुष्कर दत्त)
मो : 9416338524

Related posts

डिप्टी सीएम के विरोध प्रदर्शन में दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत VIDEO

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

परिवहन विभाग को निगम बनाने के प्रयास में सरकार : किरमारा

Jeewan Aadhar Editor Desk