हिसार

सेवानिवृत नहीं बल्कि सेवा सम्मान समारोह आयोजित करें : कुलपति कम्बोज

एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि थे।
कुलपति ने इन सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी सेवानिवृति नहीं बल्कि उनकी सेवा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इनकी सेवानिवृति से इस विश्वविद्यालय को बड़ी संख्या में अपने योग्य अनुभवी एवं मेहनती कर्मचारियों को खोना पड़ रहा है। प्रसिद्धि के जिस शिखर पर आज विश्वविद्यालय पहुंचा है, यह उन जैसे मेहनती, योग्य एवं कर्मठ कर्मचारियों की सेवा का ही परिणाम है। आप सभी कर्मचारी अपने कनिष्ठ सहयोगियों के लिए प्ररेणा स्त्रोत सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी जब भी अपनी किसी समस्या या कार्य से उनके पास आये तो उनके कार्य को प्रथामिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने को सेवानिवृत न समझें बल्कि अपने को व्यस्त रखकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप वित्त नियंत्रक शोभित कपूर ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खुले हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी भी समय यहां आ सकते हैं।
विश्वविद्यालय के गत दो माह में सेवानिवृत्त कर्मचारी डॉ. पीएस सांगवान, डॉ. आरएस कंवर, डॉ. एके भाटिया, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. एनके गोयल, डॉ. राजबीर सिंह, एमएस मोर, ईश्वर सिंह, सज्जन कुमार, वर्षा रानी, साधुराम, अमेश्वर कुमार, रामफल, भलीराम, दत्ताराम, राम सहाय, छाजूराम, बलवंत शर्मा, रामनिवास, रामकुमार, छोटूराम, बंती आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, कुलसचिव डॉ. एसके महत्ता, एसवीसी कपिल अरोड़ा, उप-नियंत्रक शोभित कपूर सहित सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

गौपुत्र सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार

श्री कृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थियों को देगा प्राइमरी तक किताबें फ्री, विद्यार्थियों को दी अनेक सौगात

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Jeewan Aadhar Editor Desk