हिसार

सर्व कर्मचारी संघ 24 को करेगा रोष प्रदर्शन : नरेश गौतम

चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में होगा प्रदर्शन

हिसार,
केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ के मुनाफे में चल रहे बिजली विभाग का निजीकरण करके करोड़ों की सम्पत्ति को कोडिय़ों के भाव निजी कंपनी को बेचने के विरोध में चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारी 22 फरवरी से 72 घंटे की हड़ताल पर हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने दमन की कार्यवाही करते हुए जहां हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है, वहीं चंडीगढ़ बिजली कर्मचारियों की लीडरशिप के साथ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा को भी चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से नजरबंद किया हुआ है। इसके विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने 24 फरवरी को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
सर्व कर्मचारी के जिला प्रधान सुरेन्द्र यादव, जिला सचिव नरेश गौतम, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश बागड़ी, जिला सह सचिव अशोक सैनी व कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने एक संयुक्त बयान में बताया कि सर्व कर्मचारी संघ सरकार द्वारा की जा ही दमनात्मक कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा करता है और इसके विरोध स्वरूप 24 फरवरी को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सभी कर्मचारी 24 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होंगे और उसके बाद रोष प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।
जिला सचिव नरेश गौतम ने बताया कि ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28-29 मार्च की प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ जिला हिसार के तमाम विभागों के कर्मचारी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगे। इस दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, विभागों में कार्यरत तमाम प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, तृतीय श्रेणी के फील्ड कर्मचारियों को 25,500 का वेतनमान देने, सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को नियमित नियुक्तियों से भरने सहित अन्य मांगों को उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ आंगनवाड़ी वर्करों की चल रही हड़ताल सहित आशा वर्करों, मिड डे मिल वर्करों तथा पीटीआई के आंदोलन का भी खुलकर समर्थन करता है।

Related posts

मिलीभगत से व रिश्वत देकर करवाई रजिस्ट्री, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

सडकों को सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, आमजन करें सहयोग : आईजी

सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण में व्यक्तित्व विकास के छिपे है राज