हिसार

सरकार के खिलाफ नगर निगम कर्मी दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल बैठे

हिसार,
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर हिसार इकाई हिसार ने दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। पहले दिन क्रमिक हड़ताल की अध्यक्षता जिला सचिव बिशन सिंह ने की।
इन कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव नरेश गौतम, ब्लॉक सचिव ओम प्रकाश मान व नगरपालिका के राज्य के पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान अशोक कुमार बहोत, जिला प्रधान सुनील लाडवा, इकाई प्रधान राजेश बागड़ी व इकाई सचिव सुरेंद्र वर्मा ने फूल मालाएं पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। भूख हड़ताल पर जिला सचिव बिशन सिंह, फायर के जिला प्रधान कशमीर लाल, प्रदीप, देवेंद्र, आजाद, जितेंद्र, नरेश, कैलाश, सोनू, उदय शर्मा, रविंद्र, विकास, धर्मबीर, इकाई संगठन सचिव बिजेंद्र जागलान, उप प्रधान श्याम दरोगा, सुभकरण, शिव कुमार, सुरेश कुमार, सोनू, नरेंद्र, रघुबीर, संदीप बैठे।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव नरेश गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। बार-बार बैठक करने के बावजूद भी सरकार अपने वादा से मुकर रही है। सरकार के इसी रवैये के खिलाफ आज कर्मचारियों को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। सरकार को रवैया नहीं बदला तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन सर्व कर्मचारी संघ भी करेगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करें और सभी विभागों में ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों को पालिका रोल पर ले। सरकार पॉलिसी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो छह मार्च को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के आवास का घेराव करेगी।

Related posts

बीस लाख से अधिक फूलदार पौधे नि:शुल्क वितरित करेगी संस्था

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज नेताओें के नाजायज तबादलों के खिलाफ कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

आदमपुर नागरिक अस्पताल में घटिया सडक़ निर्माण करने पर जताया रोष

Jeewan Aadhar Editor Desk