हिसार

कर्मचारी नेता यशवंत बादल का निधन, संस्‍कार वीरवार को

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष 77 वर्षीय यशवंत सिंह बादल की बुधवार को ह्रदय घात से मृत्यु हो गई। उनके पुत्र जयंत बादल व दुष्यंत बादल ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार वीरवार सुबह 8:15 बजे सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान भूमि में किया जाएगा।
यहां बता दें कि यशवंत सिंह बादल हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (हौंटिया), सर्व कर्मचारी संघ के काफी वर्षों तक प्रधान रहे और वरिष्ठ अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का गठन किया और कई मांगों को पूरा करवाया।

Related posts

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने कोविड के कठिन समय में 1 लाख वनवासी परिवारों को राशन उपलब्ध कराया : सौमया जूलू

Jeewan Aadhar Editor Desk

विकास कार्यों व संगठनात्मक ताकत से जीतेंगे निकाय चुनाव : मनोहर लाल

पर्यावरण दिवस के मौके पर चौधरीवाली में रक्तदान शिविर व पौधारोपण का आयोजन