हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला की कार्यकारिणी का गठन

विक्की रहेजा को दूसरी बार शाखा अध्यक्ष चुना गया

बरवाला,
अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक बरवाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा रतन ओमप्रकाश वधवा व प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा रतन महेंद्र सेतिया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सबसे पहले कोषाध्यक्ष पवन मलिक ने वर्ष 2021-22 में किये गए सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और सचिव संजीव भाटिया ने सभी सदस्यों का वर्ष भर किये गए सेवा कार्यों में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।
प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में बातचीत के पश्चात पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विक्की रहेजा को अध्यक्ष, सेवा रतन पवन मलिक को कोषाध्यक्ष व संजीव भाटिया को सचिव की जिम्मेवारी वर्ष 2022-2023 के लिए दोबारा से जिम्मेदारी दी गई। सभी सदस्यों ने पिछले वर्ष के सेवा कार्यों के लिए व आने वाले वर्ष के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को बरवाला में प्रांतीय अधिवेशन होगा जिसमें प्रांत के सभी शाखाओं के पदाधिकारी, प्रांतीय अध्यक्ष व महासचिव उपस्थित होंगे। बैठक में महेंद्र सेतिया, पूर्व पार्षद विक्की रहेजा, संजीव भाटिया, पवन मलिक, संजय संदूजा, मास्टर केवल कृष्ण आर्य, डॉ. मदन गोपाल सरदाना, मास्टर सुदर्शन खुराना, ओमप्रकाश वधवा, वीरेंद्र सोनी, हर्ष भारती, मनफूल गुप्ता, बलबीर सिंह पोस्टमेन, संदीप वर्मा, प्रेमप्रकाश असीजा, मास्टर सुरेश सरोया, जगबीर सिंह रेखी, मास्टर काशीराम, मनोहर जावा, लीलाकृष्ण कथूरिया, महिला प्रमुख नवप्रीत कौर शाह, आशा रहेजा, राजकुमार बजाज, महेश कक्कड़, हरीश सरदाना, वेदप्रकाश गर्ग, राजू नारंग, सोनू चोपड़ा, तरुण कक्कड़, मनोज कथूरिया, संजय शर्मा, वीरभान मिड्ढा, संजय संदूजा आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर हरीश सरदाना व प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र सेतिया के पौत्र का जन्मदिन मिठाई बांटकर मनाया।

Related posts

भाजपाईयों को ठेंगा दिखाने में माहिर सचिव महोदय के चर्चे अब हर जुबां पर

भारतीय संविधान विश्व में सबसे बेहतरीन : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रशिक्षणार्थियों ने किया मथुरा-वृंदावन का भ्रमण

Jeewan Aadhar Editor Desk