हिसार

यादव सभा कोलेजियम सदस्यों की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए

हिसार,
यादव सभा हिसार में कोलेजियम सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दूसरी मंजिल पर जो हॉल है उस हॉल में लाइब्रेरी बनाई जाए। अहीर रेजिमेंट के लिए डीसी को ज्ञापन देना व 23 सितंबर को अहीर रेजिमेंट के समर्थन में खेडक़ी दोला टोल प्लाजा पर विशाल प्रदर्शन में पहुंचने के लिए यादव समाज को एकजुट व जागरुक करने आदि का फैसला लिया गया। बैठक में वार्षिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधान अजीत सिंह यादव, पूर्व प्रधान सहदेव, पूर्व प्रधान राजेश यादव, पूर्व प्रधान सीताराम यादव, उपप्रधान मदन नंबरदार, महासचिव राजेश यादव, कैशियर राजेंद्र यादव, सह सचिव धर्मपाल यादव, पूर्व महासचिव गुलाब यादव,चेयरमैन कृष्ण यादव, सरपंच दहमान, शेर सिंह यादव, ईश्वर शास्त्री, प्रदीप यादव धिगताना व सभी कार्यकारिणी सदस्य व कोलेजियम सदस्य मौजूद थे।

Related posts

हकृवि की जई की नई किस्म एचएफओ 607 को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली

बच्चों के लिए जिला व राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं 8 से 15 तक : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

तालमेल कमेटी ने डिपो महाप्रबंधक पर लगाया वायदाखिलाफी करने का आरोप