हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा के चुनाव सम्पन्न

पूनम नागपाल संरक्षक, गुंजन गोयल अध्यक्ष व सुरूचि असीजा बनी सचिव

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा हिसार की बैठक रेड स्कवेयर मार्केट स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय महिला प्रमुख रम्मी गुप्ता ने की। इसमें वर्ष 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय महासचिव विनोद धवन उपस्थित रहे।
विनोद धवन ने महिला शाखा के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला शाखा के सेवा कार्य हिसार में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में संस्था की पहचान बना रहे हैं। पिछले एक वर्ष में पौधरोपण, गरीब बच्चों को पुस्तक वितरण व वृद्धाश्रम में सेवा कार्य आदि बहुत अच्छे कार्य किये गए हैं। इसके साथ—साथ हमारे तीज त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाए गए हैं। बैठक में सचिव गुंजन गोयल ने पूरे वर्ष का ब्यौरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यकारिणी भंग करके चुनाव करवाये गए।
प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि चुनाव में पूनम नागपाल को संरक्षक, गुंजन गोयल को अध्यक्ष, सुरुचि असीजा को सचिव, दीप्ति पसरीजा को कोषाध्यक्ष, रीनू राबिया को संगठन सचिव, कीर्ति गोयल व ममता चन्द्राकर को उपाध्यक्ष, सीमा को सलाहकर, एकता चावला को सह सचिव व संगम पांडे को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। रीतू व अनिता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक कमल कक्कड़, हिसार शाखा अध्यक्ष विनोद गोयल, किरण कक्कड़, सौम्या शर्मा व रीमा सरदाना भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनियुक्त संरक्षक पूनम नागपाल व अध्यक्ष गुंजन गोयल ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों ने उनमें जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। सभी के सहयोग से संगठन के सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा।

Related posts

आंगनवाड़ी केन्द्र रहे बंद, धरने व अनशन पर गरजीं महिलाएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में आकर अग्रोहा, भट्टू, भूना, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के लोग भी हुए नाचने को मजबूर—जानें विस्तृत जानकारी

आदमपुर पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों के लिए अनेक प्रस्ताव पारित